पखांजुर : मुखबिरी के शक में की नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

पखांजुर : छत्तीशगढ़ से लगे सिमा महाराष्ट्र के गडचिरोली जिला के एटापल्ली तहशील से 15 किलोमीटर दूर के ग्राम नारनुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या पुलिस की मुखबीरी के शक में की। इस हत्या की जिम्मेदारी कसानसुर एरिया कमेटी भाकपा माओवादी ने ली है। पुलिस ने शव के पास फेंके पर्चों को अपने कब्जे में कर लिया है।
नक्सलियों ने कहा कि 2012 से मोडडी गावरे (50 वर्ष) ने हमेशा से पुलिस की मुखबीरी का काम किया है। हमारी उपस्थिति को फ़ोन के माध्यम से पुलिस वालों को देता था। जिसके लिए मोडडी को 3-4 बार समझाइश भी दी गई थी, पर वो बाज नहीं आया। जिस कारण आज उस को मौत की सजा दी रही है।
नक्सलियों ने मोडडी के शव के पास पर्चा फेंका जिसमें एटापल्ली पुलिस अधिकारी किरण कुमार सूर्यवंश और सचिन जगताप पर आरोप लगाया कि इनके कारण आज मोडडी का ये हाल है।
बीती रात को 15 से 20 सशस्त्र नक्सलियों ने रात को 1 बजे मोडडी को घर से बुलाकर गांव से 1 किलोमीटर दूर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मोडडी की पत्नी सहित 3 लडक़ा 1 लडक़ी है। गांव में दहशत का माहौल है। इस हत्या का जिम्मेदारी कसानसुर एरिया कमेटी भाकपा माओवादी ने ली है।
https://www.youtube.com/watch?v=m-NSCa3ciH8