ग्लोबल आनकॉन प्रियंका चौपड़ा तीन साल बाद भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से उनके कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहा है, जिनमें प्रियंका के देश वापस आने की खुशी साफ देखी जा सकती है। लेकिन इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी नजर नहीं आई, जिस पर अब फैंस उनसे अकेले आने का कारण पूछ रहे हैं। निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ही बस गई हैं। करीब तीन साल बाद वह अमेरिका से भारत आई हैं, उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं लेकिन मालती के न आने से वे थोडे़ निराश हैं।फैंस लंबे समय से प्रियंका की बेटी मालती का चेहरा देखना चाहते हैं, लेकिन प्रियंका जब भी बेटी की तस्वीर शेयर करती हैं, तो बेटी का फेस स्माइली से कवर कर देती हैं, अब तक उन्होंने अपने फैंस को बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।देसी गर्ल के लुक की बात करें तो वह वायरल वीडियो में ब्लू कोआर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने बालों को सेंट्रल पार्टिकल कर खुला रखा है। इस लुक में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। भारत आकर प्रियंका काफी एंजॉय कर रही हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम रील्स में मुंबई की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें वह अमेरिका में मिस कर रही थी।










