खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

सिडनी : क्रिस गेल ने आस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीता

सिडनी  : वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डालर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया जिसने दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाये थे । फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था ।

ये खबर भी पढ़ें-  नईदिल्ली : सचिन और अमला के खास क्लब में शामिल हुए क्रिस गेल

फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है । उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था । गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है । न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है । फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button