छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मिशन 150 से बदली तस्वीर: महासमुंद की महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रभावशाली बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में संचालित मिशन 150 नवाचार के तहत बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं।

23 जनवरी 2026 को इस अभिनव पहल का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। गौरतलब है कि इस मिशन की शुरुआत 2 जनवरी 2026 को हुई थी। योजना के तहत जिले के सभी विकासखंडों में बिहान समूह की दीदियों द्वारा प्रति ब्लॉक 6-6 दुकानों और उद्यमों की शुरुआत की जा रही है।

अब तक जिले में कुल 70 दुकानों और उद्यमों की स्थापना हो चुकी है, जिनमें ढाबा, फैंसी स्टोर, किराना दुकान, फैशन जोन, हाईवे चाय दुकान, होटल और पोल्ट्री फार्म जैसे व्यवसाय शामिल हैं। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी दिला रही है।

आने वाले चरणों में मिशन 150 नवाचार के माध्यम से महिलाओं को उत्पादन, सेवा और अन्य क्षेत्रों में उद्यमी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। आज महासमुंद की महिलाएं नई सोच और नई ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button