बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

मर चुकी किरदार फिर जिंदा हॉलीवुड में कहानी बदलने की तैयारी

हॉलीवुड की चर्चित फिल्म सीरीज मम्मा मिया के तीसरे भाग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म बनाने वाली यूनिवर्सल कंपनी ने संकेत दिया है कि तीसरी फिल्म में मेरिल स्ट्रीप को वापस लाने की कोशिश की जाएगी, जबकि कहानी में उनका किरदार पहले ही मर चुका दिखाया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की प्रमुख ने कहा कि अगर मेरिल स्ट्रीप वापस आना चाहेंगी तो उन्हें वापस लाने का तरीका जरूर निकाला जाएगा। यह बयान फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया गया, जिसके बाद फैंस के बीच नई बहस शुरू हो गई है।

दूसरी फिल्म में उनके किरदार की मौत दिखाई गई थी, इसलिए अब उन्हें वापस लाने के लिए कहानी में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। कुछ लोग इसे रचनात्मक स्वतंत्रता मान रहे हैं तो कुछ दर्शक इसे सिर्फ कमाई बढ़ाने की कोशिश बता रहे हैं।

फिल्म के निर्माता भी तीसरे भाग को लेकर बातचीत कर रहे हैं और पुराने कलाकारों की वापसी पर चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग या रिलीज की तारीख तय नहीं की गई है।

मेरिल स्ट्रीप पहले भी कह चुकी हैं कि वह भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में यह फिल्म आने वाले समय में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली परियोजनाओं में शामिल हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button