भारत की कूटनीतिक विजय: अमेरिका हुआ बेबस, ईरान के तेल पर हिंदुस्तान की धमक!

दुनिया ने आज एक बार फिर देखा कि ‘नया भारत’ अपनी शर्तों पर दुनिया चलाता है। वाशिंगटन को आखिरकार अपनी जिद्द छोड़कर घुटने टेकने पड़े हैं, क्योंकि भारत ने साफ कर दिया था कि उसकी ऊर्जा सुरक्षा से खिलवाड़ उसे कतई मंजूर नहीं है। अमेरिका ने ईरान पर लगे तेल प्रतिबंधों में 60 दिनों की बड़ी छूट (Waiver) देने का जो फैसला किया है, वह असल में भारत की अडिग विदेश नीति के सामने उसकी बेबसी है।
इस छूट के बाद, भारत की तेल कंपनियों के लिए सस्ते ईरानी तेल का रास्ता खुल गया है, जिससे न केवल भारत का आयात बिल कम होगा बल्कि घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें भी नियंत्रण में आएंगी। अमेरिका का यह ‘सरेंडर’ यह साबित करता है कि वह भारत जैसे विशाल बाजार और रणनीतिक साझेदार को नाराज करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता। पिछले 24 घंटों में भारतीय जहाजों की बढ़ती आवाजाही यह बता रही है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत का दबदबा कायम है।



