देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

समंदर में बारूदी कोहराम! होर्मुज में जलते जहाज देख भड़का पश्चिम, ईरान ने शुरू किया ‘लगान वसूली’ का खतरनाक खेल

दुनिया की तेल की नब्ज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर ईरान ने अपना खूनी शिकंजा कस दिया है। बीती रात इस संकरे समुद्री रास्ते में दो बड़े कमर्शियल जहाजों पर मिसाइल हमले हुए हैं, जिसके बाद तेल की कीमतें आसमान छूने को बेताब हैं। Times of Israel ने पुष्टि की है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कतर के एक गैस टैंकर समेत दो जहाजों को निशाना बनाया। यह हमला सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को चुनौती है।

सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि ईरान ने अब इस अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को अपनी “निजी जागीर” घोषित कर दिया है। Al Jazeera के मुताबिक, ईरान के चीन स्थित राजदूत ने बीजिंग में ऐलान किया कि अब से “दोस्त देशों” (जैसे चीन) को होर्मुज से गुजरने पर ‘स्पेशल डिस्काउंट’ मिलेगा, जबकि पश्चिमी जहाजों को भारी-भरकम फीस चुकानी होगी या मिसाइलों का सामना करना होगा। इसे ‘मैरिटाइम ब्लैकमेल’ कहा जा रहा है, जिसने अमेरिकी नौसेना (CENTCOM) को हाई अलर्ट पर ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button