खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को घुटनों पर लाया, लेकिन जीत के बाद मैदान पर दिखाई घटिया औकात; फॉकलैंड विवाद से मची सनसनी!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जो कुछ भी हुआ, उसने फुटबॉल के खेल को शर्मसार और राजनीति को गर्म कर दिया है। अटलांटा के खचाखच भरे स्टेडियम में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल का टिकट तो कटा लिया, लेकिन इस जीत के बाद जो ओछी हरकत अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने की, उसने खेल भावना का जनाजा निकाल दिया। मैच में इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन अर्जेंटीना ने पासा पलटते हुए 85वें मिनट में एंजो फर्नांडीस और इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में लुटारो मार्टिनेज के गोल की बदौलत मैच अपने नाम कर लिया।

असली तमाशा मैच खत्म होने के तुरंत बाद शुरू हुआ। ब्रिटिश हुकूमत और इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान के बीचो-बीच एक विवादित बैनर लहरा दिया, जिस पर ‘फॉकलैंड द्वीप’ को अर्जेंटीना का हिस्सा बताया गया था। इस राजनीतिक उकसावे ने तुरंत विश्व फुटबॉल में आग लगा दी है। ब्रिटिश अधिकारियों और फीफा के शीर्ष नेतृत्व ने इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है और अर्जेंटीना पर भारी प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है। यह खेल का मैदान है या युद्ध का? अर्जेंटीना की टीम अपनी इस बदतमीजी के लिए फुटबॉल इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। फाइनल में इनका मुकाबला स्पेन से होना है, लेकिन खेल प्रेमियों का कहना है कि ऐसी बदतमीज टीम को तुरंत टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button