देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ट्रंप की खुली धमकी! ईरान युद्ध को बताया ‘छोटा आलू’, आखिर महाशक्ति के इस नए अल्टीमेटम के पीछे का खौफ क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक तेवरों से पूरी दुनिया के बाजारों और वैश्विक राजनीति में भूचाल ला दिया है। ईरान के साथ चल रहे खूनी संघर्ष को उन्होंने सीधे तौर पर खारिज कर दिया है।

वाशिंगटन के ओवल ऑफिस से गरजते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे महीनों के सैन्य संघर्ष को “स्मॉल पोटैटोज” (मामूली बात) करार देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। ट्रंप ने अपने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान का खुलकर बचाव किया जिसमें इसे ‘पूर्ण युद्ध’ मानने से इनकार किया गया था। टैक्सपेयर्स के 37.5 अरब डॉलर स्वाहा होने और 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बावजूद ट्रंप ने इसे केवल ‘रुक-रुक कर होने वाले हमले’ कहा है। यही नहीं, ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक (फेड) को खुली धमकी दी है कि अगर उसने ब्याज दरें नहीं घटाईं, तो अमेरिका उन देशों के साथ व्यापार पूरी तरह बंद कर देगा जो उनके साथ ट्रेड सरप्लस में हैं।

ट्रंप का यह आक्रामक और सनकी रवैया दुनिया को एक नए आर्थिक और सैन्य संकट की ओर धकेल रहा है, जहां अमेरिकी दादागिरी एक बार फिर चरम पर है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button