देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

नंदीग्राम उपचुनाव में खूनी राजनीति का री-प्ले! बीजेपी ने खेला मृतक PA की मां का दांव, TMC में घमासान

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 16 सितंबर को वो राजनीतिक बारूद फटा है जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए late चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को मैदान में उतारकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भारी सियासी भूचाल ला दिया है।

बंगाल की राजनीति खून और प्रतिशोध के खेल के लिए पहले ही बदनाम है। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अब बीजेपी ने उनकी मां को टिकट देकर टीएमसी के कथित ‘राजनीतिक कत्लेआम’ को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ, टीएमसी का हाल यह है कि वहां आपस में ही सिर-फुटौव्वल शुरू हो गई है—ममता बनर्जी गुट की संचिता प्रधान और बागी टीएमसी गुट के मोहम्मद एतेशामुल हक आमने-सामने आ गए हैं।

नंदीग्राम की धरती फिर से राजनीतिक प्रतिशोध का अखाड़ा बनने जा रही है। सवाल यह है कि क्या बंगाल का यह चुनाव फिर बेगुनाहों की लाशों पर लड़ा जाएगा या जनता इस बार गुंडागर्दी का जवाब अपने वोट से देगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button