‘अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से क्या था रिश्ता?’: मंदाकिनी के सनसनीखेज खुलासे से बॉलीवुड में हड़कंप, पुराने जख्म फिर हरे!

बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के काले और घिनौने रिश्तों का काला पन्ना एक बार फिर खुल गया है। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम अदाकारा मंदाकिनी ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन और खतरनाक गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर वर्षों की चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री के काले सच पर से पर्दा हटाया है।
मंदाकिनी ने दावा किया कि उस एक तस्वीर और उड़ी अफवाहों ने उनके करियर और निजी जिंदगी को पूरी तरह तबाह कर दिया। उन्होंने दाऊद से किसी भी तरह का न्योता या निजी ताल्लुक होने से साफ इनकार किया, लेकिन सवाल यह है कि 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड की हसीन हस्तियों और देश के गद्दार अंडरवर्ल्ड माफिया के बीच का यह अनैतिक सांठगांठ का खेल आखिर किसकी शह पर फल-फूल रहा था? मंदाकिनी के इस कबूलनामे ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के उस घिनौने चेहरे को नंगा कर दिया है जो चमक-दमक के पीछे काले कारनामों को छिपाता रहा है।
ये खबर भी पढ़ें—:



