देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

चुनाव आयोग पर ‘INDIA’ ब्लॉक का धावा: दिल्ली की सड़कों पर भारी हंगामा!

विपक्ष के बड़े नेताओं ने 6 अक्टूबर की दोपहर राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय की तरफ मार्च निकालकर सीधे सरकार और चुनाव तंत्र को चुनौती दी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और प्रक्रियात्मक बदलावों (फॉर्म 6) के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक जमकर हुंकार भरी।

सड़कों पर उतरे विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को कड़े इंतजाम करने पड़े। आकाशवाणी भवन के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भारी धक्का-मुक्की हुई। कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया। इसके जवाब में सत्तारूढ़ दल ने विपक्ष के इस रुख को राजनीतिक अवसरवादिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख गिराने की नाकाम कोशिश बताया। भारत में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती पर देश की जनता का भरोसा कायम है और सरकार का साफ संदेश है कि किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकतंत्र में विरोध का अपना स्थान है, लेकिन जांच एजेंसियों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता एवं मजबूती पर कोई भी समझौता देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button