एलन मस्क ने रचा नया इतिहास: दोबारा बने दुनिया के इकलौते ‘ट्रिलियनेयर’, संपत्ति $1.04 ट्रिलियन पार!

स्पेस एक्सप्लोरेशन और टेक जगत के शहंशाह एलन मस्क ने एक बार फिर ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे पूरी दुनिया दंग रह गई है! एलन मस्क एक बार फिर इतिहास रचते हुए दुनिया के इकलौते ट्रिलियनेयर (Trillionaire) बन गए हैं। मस्क की कुल संपत्ति में सिर्फ एक ही दिन में $65 बिलियन (लगभग 5.4 लाख करोड़ रुपये) का तगड़ा उछाल आया है, जिससे उनकी कुल नेट वर्थ $1.04 ट्रिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है!
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एलन मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) के शेयरों में आए जबरदस्त उछाल के बाद मस्क ने यह मुकाम हासिल किया है। स्पेसएक्स के कमर्शियल स्पेस मिशन, स्टारलिंक की वैश्विक सफलता और एआई (AI) सेक्टर में मस्क के आक्रामक निवेश ने उनकी कंपनी के वैल्यूएशन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
बिजनेस जगत में मस्क की इस बादशाहत के बीच भारत के साथ उनकी साझेदारी की भी खासी चर्चा है। मस्क भारत में अपने स्टारलिंक इंटरनेट और टेस्ला प्रोजेक्ट्स को बड़े पैमाने पर लाने के लिए लगातार उत्सुक हैं। भारत के विशाल बाजार और मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के दम पर ही मस्क अपनी संपत्ति को और आगे ले जाने की रणनीति बना रहे हैं।
मस्क का $1 ट्रिलियन का आंकड़ा पार करना यह साबित करता है कि आने वाला दौर स्पेस टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही है।
ये खबर भी पढ़ें —:


