देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

चंपावत: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

चम्पावत ,(Fourth Eye News) बीते 22 जनवरी से गायब चल रही किशोरी को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया है। अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी भी दबोच लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 22 जनवरी को टनकपुर की एक किशोरी सुबह घर से स्कूल निकली थी। देर शाम तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों में हड़कंप मच गया था।

तमाम खोजबीन के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं लग पाया। परिजनों की खोजबीन में पता चला कि उस दिन किशोरी स्कूल पहुंची ही नहीं थी। लिहाजा 23 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार किशोरी की खोजबीन में जुट गई। सीडीआर और सर्विलांस के जरिए पुलिस किशोरी की तलाश में गुजरात के जामनगर पहुंच गई।

सटीक सूचना पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी 21 वर्षीय मो. चांद पुत्र मो. सलीम को दबोच लिया। साथ ही किशोरी को भी मौके से ही बरामद कर लिया गया। गुमशुदगी की धाराओं को तरमीम करते हुए पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुजरात से किशोरी बरामद करने और आरोपी को पकडऩे वाली टीम में एसआई अंजू यादव, कांस्टेबल दीपक कार्की शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button