छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शराब दुकान में सेल्समैन पर दर्जन भर युवकों ने चाकू से किया हमला,जांच में जुटी पुलिस

रायपुर । विधानसभा थाना अंतर्गत सड्डू सरकारी शराब दुकान में 08 दिसंबर की रात डकैतों ने धावा बोल दिया। सभी के पास हथियार थे, जिसकी नोक में करीब दर्जनभर डकैत कैश काउंटर में दाखिल हो गए। सेल्समैन ने हथियारबंद डकैतों को रोकने का प्रयास किया, तो शामिल बदमाशों ने सेल्समैन पर चाकू से हमला कर दिया। सेल्समैन पर आधा दर्जन से अधिक बार चाकूओं से हमला किया गया है। घायल सेल्समैन का नाम देवेन्द्र पाठक बताया जा रहा है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकारी शराब दुकान बंद करने का समय हो गया था। दुकान का स्टॉफ शटर गिराकर स्टॉक और नगदी इकट्ठा कर रहा था, इसी दौरान 10—12 युवक कैश काउंटर में दाखिल होने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद सेल्स स्टॉफ में से एक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बीच बदमाशों ने चाकू ​निकाला और सेल्समैन पर चाकूओं से लगातार हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर डकैती का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश शुरु कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में लगभग लोगों का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है, जिसकी वजह से पुलिस को इस मामले में काफी आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button