बॉलीवुड
एक्टर कार्तिक-जान्हवी ने अफेयर की खबरों के बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

एक्टर कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर ने अफेयर की खबरों के बीच एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, अनफॉलो करने की खबर वायरल होने के बाद दोनों ने एक दूसरे को एक बार फिर फॉलो भी कर लिया है। हाल ही में कार्तिक और जान्हवी साथ में न्यू इयर वेकेशन पर गोवा गए थे। जिसकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इस तरह की खबरें सामने आई थीं।
इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। कार्तिक-जान्हवी के एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की खबरों पर फैंस ने यह कहना चालू कर दिया कि दोनों का रिलेशन अब टूट गया है। हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो क्यों किया था। इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।