देशबड़ी खबरें

अहमदनगर : गांधी जयंती से भूख हड़ताल शुरू करेंगे अन्ना हजारे

अहमदनगर : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लोकपाल आंदोलन के कारण केन्द्र की सत्ता में आयी और वह लोकपाल की नियुक्ति को लेकर दो अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू करने के अपने फैसले पर अटल हैं। हजारे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुरुवार पत्र लिखकर आरोप लगाया कि पिछले चार साल में सरकार टाल-मटोल का रवैया अपनाती रही और लोकपाल या लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की।

201763 191711 180237 hazare 1

हजारे ने लिखा, लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिये 16 अगस्त, 2011 को समूचा देश सडक़ों पर उतर आया था। आपकी सरकार इसी आंदोलन की वजह से सत्ता में आयी। उन्होंने कहा, चार साल बीत गये लेकिन सरकार किसी न किसी कारण से लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति टालती रही।

ये खबर भी पढ़ें –  नईदिल्ली : सुको ने बढ़ाई 5 एक्टिविस्ट की नजऱबंदी

हजारे ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर से रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

2 ) नई दिल्ली : एबीवीपी के छात्र गुरु को धमकी दें, यह कैसा संसार है: राहुल

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शिक्षक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना और कहा कि गुरू को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन सा संस्कार है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि (मध्यप्रदेश के) मंदसौर में सत्ताधारी पार्टी के छात्र नेताओं द्वारा एक गुरू का अपमान। गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरू देवो महेश्वर मानने वाले देश में यह कौन सा संस्कार है कि छात्र धमकी दें और गुरू उनके पाँव छुए। ज्ञान के साथ यह कैसा सलूक है? गौरतलब है सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक शिक्षक एबीवीपी नेताओं के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
 

https://www.youtube.com/watch?v=JNQd3P4IQXI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button