छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम श्रीनिवास राव को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए न्यौता

रायपुर। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम श्रीनिवास राव को आज विशाखापट्नम स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विधायक देवती कर्मा और दंतेवाड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

विधायक देवती कर्मा ने आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री को राजधानी रायपुर में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी कला, संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने, संवारने तथा उनके संवर्धन के लिए राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों की आदिवासी संस्कृति को मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। आंध्रप्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एम श्रीनिवास राव ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button