देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अरब सागर में हिमाकत पड़ी भारी: भारतीय रणबांकुरों ने पाकिस्तानी नौसेना को सिखाया ऐसा सबक, कांप उठा इस्लामाबाद!

मुद्र में भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश करने वाले दुश्मनों को भारतीय नौसेना ने पानी के भीतर ही उनकी औकात याद दिला दी है। अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना की एक कायराना और गैर-पेशेवर हरकत का भारतीय जांबाजों ने न सिर्फ मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी इस्लामाबाद को घुटनों पर ला दिया है। भारत के सख्त रुख से साफ है कि नए भारत की समुद्री सीमाओं से खिलवाड़ का अंजाम क्या हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें – राजधानी में दरिंदगी की सारी हदें पार: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा

पूरी कहानी तब सामने आई जब उत्तरी अरब सागर में रूटीन सर्विलांस पर तैनात भारतीय नौसेना के एक अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत के रास्ते में पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने जबरन घुसने और खतरनाक तरीके से युद्धाभ्यास करने की कोशिश की। पाकिस्तानी जहाज बहुत तेज गति से भारतीय वॉरशिप के बेहद करीब आ गया, जिसके बाद दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई। पाकिस्तानी नौसेना ने सोचा था कि वे भारतीय नौसेना को डरा देंगे, लेकिन भारतीय जांबाजों ने मोर्चे पर अडिग रहकर उनकी इस घटिया चाल को नाकाम कर दिया। भारत का युद्धपोत पूरी तरह सुरक्षित रहा, जबकि पाकिस्तानी खेमे में हड़कंप मच गया। इस गुस्ताखी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने तुरंत नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और इस बेहद ‘अस्वीकार्य’ और ‘गैर-पेशेवर’ आचरण पर इतनी कड़ी फटकार लगाई कि पाकिस्तान को जवाब देते नहीं बन रहा है।

भारत ने साफ कर दिया है कि समंदर में उसकी ताकत को कम आंकने की भूल दोबारा न की जाए, वरना अगली बार जवाब सिर्फ कूटनीतिक नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button