देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
AI की रफ्तार रोकने पर टेक कंपनियों में जंग: ओपनएआई और गूगल पर मुकदमा, ट्रंप ने काटा बवाल!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में पिछले 10 दिनों से मचे कोहराम के बाद अब टेक दिग्गजों के बीच सीधी अदालती जंग छिड़ गई है। एंथ्रोपिक, ओपनएआई, गूगल और स्पेसएक्स-एआई जैसी कंपनियों पर अमेरिका की अदालत में एंटीट्रस्ट (विश्वासघात) का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि इन कंपनियों ने आपस में साठगांठ करके AI डेवलपमेंट को जानबूझकर धीमा (Slowdown) करने का षड्यंत्र रचा है। इस विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखा हमला बोलते हुए ऐलान किया है कि वे AI इंडस्ट्री को तबाह नहीं होने देंगे और जल्द ही एक स्पेशल ‘AI फोर्स’ और ‘AI जार’ (AI Czar) की नियुक्ति करेंगे।
AI क्रांति को लेकर छिड़ा यह पावर-गेम अब कॉरपोरेट रूम्स से निकलकर खुले मैदान की जंग बन चुका है।




