देश

कोंटा : ओडिशा से गांजा लेकर तेलंगाना जा रहा मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

कोंंटा : छत्तीसगढ़ के कोंटा में ओडिशा से गांजा लेकर तेलंगाना जा रहे मुंबई के गांजा तस्कर को कोंंटा पुलिस ने गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का भांडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार कोंटा पुलिस को ओडिशा गांजा लेकर तेलंगाना गांजा तस्करी किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर ग्राम ढोण्डरा के नया फारेस्ट  नाका के पास नाका बंदी की गई थी। तभी सलेटी कलर की इनोवा कार में मुंबई निवासी समीर हसन और  तेलंगाना के सिकंदरा बाद का रहने वाले शंकर की तलासी के दौरान 150 किलो गांजा मिला। 1519630049017गांजे की अनुमानित लागत 10.50  लाख रुपए है। आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा लेकर ओडिशा से तेलंगाना जा रहे थे। तस्करों की गिरफ्तारी में  कोण्टा थाना अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, थाना प्रभारी एमन साहू, उप निरीक्षक ललित चंद्रा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को सुकमा न्यायालय में पेश किया गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button