छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बड़ी खबर : हल्दिया के इंडियन ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, तीन लोगो की मौत, 44 से ज्यादा घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में दर्दनाक हादसा हो गया है। फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वही 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों को कोलकाता शिफ्ट किया गया है। ब्लास्ट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग भी लग गई थी, लेकिन इस पर अब काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक धमाका दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जिसके बाद रिफाइनरी में आग लग गई। हादसे में 3 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 44 कर्मचारी झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button