छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: पति ने फिजिकल रिलेशन से मना करने पर किया पत्नी का मर्डर, पोस्ट मार्टम में आयी सच्चाई सामने

बिलासपुर में एक आदमी ने फिजिकिल रिलेशन बनाने से मना करने पर अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। घटना 6 दिन पहले रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पति को पत्नी का फिजिकिल रिलेशन बनाने से मना करना इतना नागवार गुजरा की गुस्से में आकर उसने अपनी की जान ही ले ली। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए उसने पत्नी की मौत की झूठी कहानी भी बनाई। भोंदलापारा निवासी सावनी बाई पटेल (38) की 10 फरवरी की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर 11 फरवरी की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। जब रतनपुर पुलिस ने शक के आधार पर महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। तब रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जब सावनी बाई के पति से पूछताछ की गई तो पति रूपचंद पटेल (39) ने बताया कि रात में उसकी पत्नी बाड़ी की तरफ गई थी। करीब आधे घंटे तक वह नहीं लौटी, तो वो बाड़ी में गया। वहां उसने अपनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। उसने पुलिस को बताया कि उसे लो ब्लड प्रेशर था। पहले भी वह चक्कर खाकर गिर जाती थी, लेकिन इस बार गिरने पर उसकी जान चली गई।

महिला की मौत पर उसके परिजन ने भी कोई आशंका नहीं जताई। इसके बाद भी शक के आधार पर पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने पति रूपचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी रूपचंद ने बताया कि वह शराब के नशे में था। उसने अपनी पत्नी से फिजिकल रिलेशन की डिमांड की। पत्नी ने अपनी शारीरिक परेशानी बताकर संबंध बनाने से मना कर दिया। रात करीब 10.30 बजे वह आंगन की तरफ निकल गई। वह भी उसके पीछे गया, फिर बाड़ी में गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से वह अपने बेटों और पुलिस के सामने बीमारी और चक्कर आने से गिरकर मौत होने की झूठी कहानी बनाई।

घटना की रात उसके 14-15 साल के 2 बेटे भी घर में थे। रात का खाना खाने के बाद दोनों बेटे दूसरे कमरे में सो गए। इसके चलते उन्हें अपनी मां की हत्या की भनक तक नहीं लगी। जब बेटों ने सुबह मां के बारे में पूछा, तो पिता ने बीमारी और चक्कर खाकर गिरने की बात उन्हें बताई। यही कहानी उसने पुलिस को भी सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button