छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

साम्प्रदायिकता की आग से भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है: शुक्ला

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के कवर्धा यात्रा पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कवर्धा जाना और जेल में बंद दंगा के आरोपी से मिलना। कांग्रेस के आरोप को प्रमाणित करता है कि कवर्धा में अशांति फैलाने के पीछे भाजपा का ही हाथ है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नहीं होती है वहां धर्म से धर्म को लड़ा कर संप्रदायिकता की आग फैला कर अपनी राजनीतिक रोटी को सेकना चाहती।

विष्णु देव साय कवर्धा में जाकर जेल में बंद दंगा के आरोपी से मिलने का स्पष्ट सन्देश है कि दंगा फसाद और सांप्रदायिकता फैलाने वालों के साथ भाजपा खड़ी है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष को कवर्धा में अशांति फैलाने के पीछे भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं का हाथ होने के लिए कवर्धा और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी थी लेकिन उन्होंने माफी नही मांग कर साबित किया कि वहाँ के नेताओं ने जो किया वह भाजपा का एजेंडा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button