छत्तीसगढ़

उमरान मलिक ने IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी, तोड़ा नॉर्किया का रिकॉर्ड

दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2022 के 50वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी एक तेज गति की गेंद से इतिहास रच दिया। उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 

उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान 20वें ओवर की चौथी गेंद 157 kmph की रफ्तार से फेंकी, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट के नाम है, जिन्होंने IPL 2011 में 157.71 kmph की रफ्तार से बॉल डाली थी।

IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड 

1. शॉन टैट (ऑस्ट्रेलिया) – 157.71 kmph
2. उमरान मलिक (भारत) – 157.00 kmph
3. एनरिक नॉर्किया (साउथ अफ्रीका) – 156.22 kmph
4. उमरान मलिक (भारत) – 156.00 kmph
5. एनरिक नॉर्किया (साउथ अफ्रीका) – 155.21 kmph
6. उमरान मलिक (भारत) – 154.80 kmph

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button