छत्तीसगढ़
निर्माणाधीन मकान से सरिया पार

इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 स्थित निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे सरिया को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार विप्र नगर अग्रोहा कालोनी निवासी प्रार्थी उपेन्द्र यादव 30 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि वह इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 में मकान बनवा रहा है। जिससे मकान के बाहर रखे 4 क्विंटल सरिया को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए सरिया की कीमत करीब 20 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।