छत्तीसगढ़

Chhattisgarh:नयी सरकार का तुरंत एक्शन,सुकमा में नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त

लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश के वनांचल क्षेत्र में माओवादियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली, जवानों व ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच डीआरजी और बटालियन के जवानों के बीच नक्सलियों से मुठभेड़ की घटना सामने आई है। खबर है कि मुठभेड़ में पाँच से छे नक्सलियों को गोली लगी है। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री भी बरामद की है। दरअसल, नक्सलियों ने सुकमा जिले में कैंप लगाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पाँच से छे नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। आपको बता दें कि बस्तर में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने के लिए एक दिन पहले से रणनीति भी बनाई थी। छत्तीसगढ़ के एडीजी विवेकानंद सिन्हा ने नारायणपुर में पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा था कि, पड़ोसी जिलों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button