छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ को मिल सकता है नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू सबसे आगे; सीएम-राज्यपाल की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की घड़ी करीब आ गई है। राज्य को आज 13वां मुख्य सचिव मिल सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज रिटायर हो रहे हैं, और उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें तेज हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू इस दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जबकि मनोज पिंगुआ का नाम भी चर्चा में है।

दिलचस्प बात यह है कि इस अहम नियुक्ति से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की। इस भेंट को केवल औपचारिक नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे प्रशासनिक और राजनीतिक समीकरणों की भी चर्चा है।

सीएम सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और राज्यहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। नए चेहरों की एंट्री की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य सचिव की कुर्सी पर कौन विराजमान होता है और क्या यह बदलाव सत्ता के भीतर किसी बड़े फेरबदल का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button