छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

    छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे तेज़ कवरेज।

    • A 80

      पागल कहकर चिढ़ाने पर भतीजे ने कर दी चाची की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

      बिलासपुर। जिले के रतनपुर में एक युवक ने अपनी चाची की सब्बल से मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना पर…

      Read More »
    • A 79

      नया छत्तीसगढ़ का मॉडल लोगों को आर्थिक समृद्धि देने का मॉडल है

      रायपुर, 18 जुलाई 2022 ‘हमने छत्तीसगढ़ में जो मॉडल लाया वो लोगों की जेब में पैसा डालने वाला मॉडल है।…

      Read More »
    • A 78

      चिंता गिरी की चिंता हुई दूर, गोधन न्याय योजना बना सहारा

      रायगढ़, 15 जुलाई 2022 शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन में महती भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था को ध्यान में रख कर बनाई गई शासन की योजनाओं के फलस्वरूप आज ग्रामीण एवं शहरी अंचल में लोगों को रोजगार और उनके आय में वृद्धि के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इन योजनाओं से युवा, महिलाओं एवं किसान सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिला किरोड़ीमल नगर पंचायत की श्रीमती चिंता देवी गिरी के जीवन में, जिन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का लाभ लेकर खुद का फल व्यवसाय प्रारंभ कर चुकी है। इसके साथ ही एक अन्य व्यवसाय को विस्तार दे रही है। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत में निवासरत श्रीमती चिंता देवी गिरी भी उनमें से एक है जिन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अतिरिक्त आय का जरिया निर्मित कर परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग प्रदान कर रही है। श्रीमती चिंता गिरी ने बताया कि पूर्व में लोग गाय के गोबर को बाहर फेंक दिया जाता था। जिसकी कोई कीमत नहीं होती थी। आज उस गाय के गोबर को गोधन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत उस गोबर को बेच कर लगभग 73 हजार 400 रूपये की कमाई की जो कि उनके लिए यह एक बहुत बड़ी धन राशि थी। वर्तमान में आज उस धन राशि का उपयोग कर वह अपने द्वारा निजी व्यवसाय प्रारंभ किया है। वह आज किरोड़ीमल नगर में फल की दुकान खोलकर फलों का व्यवसाय कर रही है। जिनसे उनका लगभग प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपए अतिरिक्त आय प्राप्त होता है। फल व्यवसाय से मिले अर्जित आय से आज वे एक अन्य व्यवसाय प्रारंभ की है जिसमें वह घरेलू दैनिक उपयोग की चीजों का सामान रखी हुयी है। वह व्यवसाय को वृहद स्तर पर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी उनका सहयोग कर रहे है। सच्ची मेहनत और लगन से काम करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। श्रीमती गिरी की सफलता ने अन्य महिलाओं के लिए मिसाल कायम कर रही है। श्रीमती चिंता गिरी ने आजीविका विकास के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

      Read More »
    • A 77

      मुझे लगता था, स्वयं के पैसों से खरीदनी पड़ेगी,शासन ने सामर्थ्य विकास योजना के तहत मुफ्त में उपलब्ध करा दी ट्राइसाइकिल

      सुकमा 15 जुलाई 2022 ट्राई साइकिल की सौगात मिलने पर श्री गुड्डी पोडियामी का चेहरा खुशी से खिल गया। वहीं श्रीमती बालमति नाग ने व्हील चेयर मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। गुड्डी पोडियामी ने बताया कि पहले मुझे लगता था कि ट्राई साइकिल अपने पैसे से खरीदना पड़ेगा। इसलिए मैं ट्राईसाइकिल के लिए कोशिश नहीं कर रहा था। फिर एक दिन मुझे जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सुकमा के क्षेत्र समन्वयक रवि माड़वी ने बताया कि आपको दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की ओर से बिना खर्च किए ट्राइ साइकिल मिल जाएगा तब मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जिस दिन ट्राई साइकिल देने की बात बताई गई थी आज उसी दिन ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इसके लिए भी बहुत खुशी है कि मुझे इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा। कलेक्टर श्री हरिश एस. द्वारा कृत्रिम अंग उपकरण एवं सामर्थ्य विकास योजना के अंतर्गत श्री गुड्डी पोडियामी को ट्राई साइकिल और श्रीमती बालमति नाग को व्हील चेयर प्रदान किया गया। ट्राई साइकिल और व्हील चेयर मिलने पर दिव्यांगों ने इस सौगात के लिए शासन-प्रशासन का आभार जताया। सोड़ीपारा सुकमा निवासी श्री गुड्डी पोडियामी जन्म से पोलियो ग्रसित है। इसके बावजूद भी वे खेती कार्यों में अपना सहायोग देते हैं। विगत कुछ दिनों से शारीरिक अक्षमता एवं पैरों में दर्द बढ़ने के कारण उन्हें आने जाने में असुविधा हो रही थी। ट्राई साइकिल मिलने के बाद गुड्डी पोडियामी खेती के अलावा अपना स्वयं का व्यापार करना चाहते हैं। ताकि वे अपने परिवार का खर्चों का वहन पूरी तरह कर सके। वहीं बिरसठपाल निवासी श्रीमती बालमति नाग लकवा की शिकार हो गई थी। वे अपने दैनिक क्रियाकलापों को करने में असमर्थ हो गई थी। उन्हें दैनिक दिनचर्या एवं आने जाने की सुविधा के लिए व्हीलचेयर प्रदान किया गया।

      Read More »
    • A 76

      गौठान की गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं हल्दी मसाला पिसाई व पीडीएस संचालन कर बन रही है आत्मनिर्भर

      जशपुरनगर 18 जुलाई 2022 जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने जिला प्रशासन द्वारा…

      Read More »
    • Fourth Eye Breaking News

      डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे

      रायपुर, 18 जुलाई 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई…

      Read More »
    Back to top button