Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chief Minister Vishnu Dev Sai wished happiness and prosperity to the people of Bastar.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की कामनाएँ की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, संस्कृति सचिव रोहित यादव, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।