शहर कांग्रेस ने गिरीश दुबे के नेतृत्व में फूंका केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के किसानों के आर्थिक दिवालियापन वाले बयान के विरोध में पुतला दहन किया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान के सामने शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि वैसे तो केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसान विरोधी है। इस बीच प्रहलाद पटेल के रूप में एक और किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा कभी नहीं चाहती कि किसानों की आय में बढोत्तरी हो। भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों की तरक्की को पचा नहीं पा रही है।
दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान भारत मे सबसे खुशहाल किसान है। छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी सरकार है। जहां सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। समर्थन मूल्य के साथ किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रुपए एवं 7 हजार रुपए प्रति वर्ष कृषि मजदूरो को देने का कार्य कर रही है।
इस पुतला दहन कार्यक्रम में शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी ,कामरान अंसारी, अशोक ठाकुर, देव कुमार साहू, माधव साहू ,दीपा बग्गा, संजय सोनी, दिनेश ठाकुर, जी. श्रीनिवास,शब्बीर खान ,अविनय दुबे ,जीतु तांडी, दिलशाद हुसैन, कीमत दीप, मोहसीन खान,मुरली साहू ,मुन्ना मिश्रा, नवीन लाजरस, दिवाकर साहू, माधव छूरा,राजेश गोस्वामी, गौतम यादव, भीम यादव ,मुन्ना सोनकर, सुनील धु्रव, कृष्णा नायक ,झुमुक निषाद, कमल धितलहरे, शबा अली, अरूण सिंह ठाकुर, रोहित साहू, विष्णु राजपूत, चितरंगा साहू ,शेख फारूक, रितेष साहू आदि उपस्थित थे।