Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

गढ़ कलेवा के जीर्णाेद्धार के लिए कलेक्टर कोरबा को किया निर्देशित

Collector Korba directed for renovation of Garh Kaleva

रायपुर । मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज कोरबा जिले की गढ़कलेवा चलाने वाली श्रीया स्व-सहायता समूह की महिलाएं आवेदन लेकर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि कोरबा में वे गढ़ कलेवा का संचालन करते हैं। भवन के पुराने होने की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बेहतर तरीके से संचालन के लिए कुछ सामग्रियों की भी जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने इस पर कलेक्टर कोरबा को निर्देशित किया। उन्होंने समूह द्वारा चाही गई सामग्री भी उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़कलेवा के माध्यम से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन और नाश्ता नागरिक गणों को उपलब्ध होता है ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि आप लोग अच्छा काम करें। लोगों को जितनी बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे उतना आपकी आर्थिक आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी आर्थिक तरक्की को लेकर बहुत सजग हैं, इसके लिए आपको मैं बधाई देता हूं।