छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कर्नल कुरैशी ने वीडियो दिखाकर बताया भारत ने आधी रात क्या-क्या किया ?

रायपुर। 6 और 7 मई की रात भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकतों को और तेज़ कर दिया है।
9 मई 2025 को रात करीब 9 बजे, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में बीएसएफ ने न सिर्फ़ जवाब दिया बल्कि पाकिस्तान रेंजर्स की कई चौकियों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया।

विशेष रूप से सियालकोट जिले के लूनी इलाके में आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद किया गया। बीएसएफ ने साफ कहा है – “भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अटल है। जैसे ही पाकिस्तान ने भारत पर फतह मिसाइल से हमला किया, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की दुस्साहसिक हरकतें यहीं नहीं रुकीं – उन्होंने 26 भारतीय शहरों पर ड्रोन से हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को मार गिराकर पूरी तरह विफल कर दिया।

वर्तमान में एलओसी पर रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना, विशेष रूप से जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।
सेना के अनुसार 9 मई की सुबह 5 बजे, पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा से सटे कई इलाकों में ड्रोन हमलों की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम की जड़ में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। उसी का जवाब था “ऑपरेशन सिंदूर”, जिसमें भारत ने कई आतंकी अड्डों को जड़ से खत्म कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान लगातार सीमा पार गोलीबारी और रॉकेट हमलों का सहारा ले रहा है। गुरुवार शाम भी पाकिस्तान की तरफ से रॉकेट से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारत ने फिर दिखा दिया है कि वह शांति में विश्वास करता है, लेकिन हमला हुआ तो जवाब देना भी जानता है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, ये संदेश है कि भारत अब चुप नहीं रहेगा। आप क्या सोचते हैं – क्या पाकिस्तान की इन हरकतों के बाद भारत को कौन सा कदम उठाना चाहिए, अपनी राय हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button