छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव की घोषणा का किया स्वागत,मरकाम ने सवा तीन साल के कामों के दम पर जीत का किया दावा

रायपुर। कांग्रेस ने खैरागढ़ उपचुनाव की तारीख घोषित होने का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारी चुनावी तैयारी पूरी है। पिछले तीन उपचुनावों की भांति पूरा भरोसा है। मरकाम ने दावा किया है कि हम खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के प्रत्याशी को यहां से विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव में जाने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। उपचुनाव में जनता को बताने के लिए अपनी सरकार के सवा तीन साल के काम और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं है। पिछले सवा तीन साल में कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न सिर्फ जनकल्याणकारी योजनायें बनाई उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया।

ये खबर भी पढे- मदिरापान, खतरनाक ढंग और ओवरलोड कर वाहन चलाने वालों पर न्यायालय ने लगाया जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button