मध्यप्रदेशभोपाल
भोपाल में अब भी कोरोना रुला रहा है, शहर में 5068 एक्टिव केस

भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 489 से बढ़कर 40 हजार 615 हो गई है। जबकि स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा 35 हजार 990 से बढ़कर 36 हजार 170 हो गया है। जबकि भोपाल में 5068 एक्टिव केस हैं। इसमें से 900 से ज्यादा मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण को 9 महीने से ज्यादा हो गए हैं। यहां पर 22 मार्च को पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 126 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 209 ठीक होकर घर चले गए। जबकि 4163 एक्टिव मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।