Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

शादी की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण ने यूं दिखाया एक्स बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू

दीपिका पादुकोण एक जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं और जिम से लेकर डांस तक, फिटनेस के लिए काफी कुछ करती हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी कम अपडेट्स देती हैं,

लेकिन पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरह हो रहा है. हालांकि इस फोटो में वह अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन लोगों को ध्यान इस फोटो में दीपिका पादुकोण के टैटू पर गई है.

दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी काफी कम अपडेट्स देती हैं

दीपिका का आरके वाला टैटू यूं तो काफी पुराना है, लेकिन अब भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए कथित तौर पर बनवाया गया यह टैटू दीपिका की गर्दन पर है. दीपिका पादुकोण के मैनहैट्टन स्थित जिम के इंस्ट्रक्टर ने दीपिका के एक्सरसाइज करते फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

कथित तौर पर बनवाया गया यह टैटू दीपिका की गर्दन पर है

फोटो में दीपिका अपने मसल्स दिखाती नजर आ रही हैं. इस फोटो में दीपिका का टैटू साफ नजर आ रहा है, जिसे थोड़ा मोडिफाई किया गया है. दीपिका ने यह टैटू 2007 में बनवाया था, जब वह रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं.

इस फोटो में दीपिका का टैटू साफ नजर आ रहा है

रणबीर कपूर के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ी. पिछले दिनों से दीकिपा और रणवीर की शादी की खबरें काफी गर्म है. खबर है कि सोनम और आनंद अहूजा के बाद यह जोड़ी भी इसी साल नवंबर में शादी करने वाली है. दीपिका और रणबीर कपूर हाल ही में मनीष मल्होत्रा के वार्षिक फैशन शो मिजवां के शो स्टॉपर बनें थे.

Advertisement Carousel