राशिफल 27 जुलाई:वृषभ राशि वाले रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे,जानिए सभी राशियों के बारे में

ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि के हैं। केतु और गुरु धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं और मीन राशि में मंगल का गोचर चल रहा है। शनि और गुरु दोनों वक्री गति से चल रहे हैं। बुध राहु के साथ हैं। शुक्र की स्थिति स्वग्रही है। मंगल मित्रक्षेत्री हैं। ग्रहों की स्थिति मध्मय है। जब तक सूर्य अपने घर में और गुरु मार्गी नहीं हो जाते हैं तब तक ग्रहों की स्थिति अच्छी नहीं मानी जाएगी।
राशिफल-
मेष- रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्थिति अच्छी है। मंगल के द्वादश भाव में होने के कारण कमजोर स्थिति है। जीवनसाथी के साथ अच्छा होगा। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होगा और थोड़ी शारीरिक परेशानी रहेगी। लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी आपको।स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम मध्यम,व्यापार अच्छा दिख रहा है। मां काली की वंदना करें।
वृषभ- प्रेम में थोड़ी नकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।रोग,ऋण,शत्रु पर भारी पड़ेंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम गति से धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
मिथुन– स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के शिकार न हों। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। काली वस्तु पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
कर्क- शारीरिक स्थिति अच्छी है। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। व्यवसायिक स्थिति अच्छी है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। सुधार की ओर हैं। पराक्रम दिख रहा है हनुमान जी की शरण में बने रहिए। सब अच्छा होता रहेगा।
सिंह- इम्यून सिस्टम कमजोर रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है आपकी। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर है। नरम-गरम बना हुआ है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या- न बहुत अच्छा न बहुत खराब है। कुटुम्बीजनों से न उलझें। धनागमन होता रहेगा।स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी।कहीं निवेश न करें वर्ना नुकसान होगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करते रहें।
तुला- अच्छी स्थिति है।रोजी-रोजगार में तरक्की हो रही है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। प्रेम की स्थिति भी खराब नहीं कही जाएगी लेकिन बहुत अच्छी नहीं है। मध्यम गति से चल रहा है। स्वास्थ्य भी पहले से सुधार की ओर है। शनिदेव की शरण में बने रहें।
वृश्चिक– भाग्य से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम मध्यम,व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक ठाक कहा जाएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
धनु- स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है।आर्थिक मामले मजबूत हो रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से थोड़ा सुधार की ओर जाएंगे आप। हनुमान जी की शरण में बने रहें।
मकर- राजनीतिक लाभ होगा। भाग्यवश कुछ लाभ होगा। न्यायिक कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आगे बढि़ए। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम में सुधार, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा सुधार की ओर है।पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्यवश कोई काम बनेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-। कोई नया रिस्क न लें। जो चल रहा है उसे चलने दें। लेकिन इस समय थोड़ा बचकर चलेंस्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। सुधार की ओर हैं। व्यापार ठीक-ठाक चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।