मध्यप्रदेशइंदौरबड़ी खबरें

5 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर रवि डोसी हुए संक्रमित

इंदौर , अब तक लगभग पांच हजार कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर रवि डोसी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वे अरबिंदो अस्पताल में ही पांचवीं मंजिल में बने वार्ड में भर्ती हैं। यहां पर भी उन्होंने मरीजों को जरूरतहोने पर खुद जाकर इलाज कररहे हैं। कोरोना संक्रमण भी डॉ. डोसी के इस जज्बे को नहीं रोक पाया।

एक अप्रैल से अरबिंदो अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज शुरू किया गया। तब से ही डॉ. रवि डोसी के नेतृत्व में इलाज किया जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे पर अस्पताल में एक हजार मरीज तक भर्ती हो रहे हैं। छह दिन पहले संक्रमण की ही पांचवीं मंजिल पर भर्ती हो गए। यहां पर भर्ती मरीजों की जिम्मेदारी उन्होंने खुद ली और वे उनकी देखरेख कर रहे हैं। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर 70 से 80 मरीज भर्ती है। यहां बने अलग5अलग वार्ड में अलग से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मरीजों की सेवा में लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button