Uncategorized
सदाबहार रेखा सेलिब्रेट कर रही है अपना बड्डे आज भारतीय सिनेमा की दिवा रेखा 180 से ज्यादा फिल्मो में काम कर चुकी है

मुंबई। दिग्गज अदाकार रेखा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। रेखा ने बॉलीवुड में 1970 में आई फिल्म ‘सावन भादो’ से अपने फिल्मी कॅरियर को नया मोड़ दिया। रेखा की मेहनत, लगन, खूबसूरती और अदाओं के चलते रेखा को संपूर्ण अभिनेत्री कहा गया। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रेखा आज भी भारतीय सिनेमा की दीवा है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रेखा ग्लैमर वर्ल्ड की असली मेकओवर क्वीन है। अपने वक्त की हीरोइनों से अलग रेखा ने अपना अलग ही स्टाइल स्टेटमेंट बनाया।