छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

किसान सूखे से परेशान बघेल, सिंह देव कुर्सी के लिए परेशान – भाजपा

रायपुर, भाजपा प्रवक्ता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की किसान पानी की कमी ,खाद की कमी ,बिजली की कमी से परेशान है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कुर्सी के लिए परेशान है ।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ के लिए अभिशाप बनकर सामने आई है उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस घोषणा पत्र में तमाम झूठे वादों के साथ ले देकर 15 वर्षों में सत्ता में आई लेकिन ढाई वर्षो में ही कांग्रेस अपने राष्ट्रीय चरित्र के अनुरूप सत्ता के उपभोग में लगी है कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता आम जनता किसान, महिला व युवा नहीं रहे उनकी प्राथमिकता केवल और केवल कुर्सी तक सीमित रह गई है पहले निगम मंडल की लड़ाई अब मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई ।
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्यालय नया रायपुर से 10 जनपथ दिल्ली स्थानांतरित हो गया है अपने आप को किसानों की सरकार कहने वाले किसानों की समस्याओं एवं दुर्दशा को छोड़कर अपनी दुर्दशा को ठीक करने में लगे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button