छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में दो पक्षों में मारपीट,पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। थाना आजाद चौक के एक ही मोहल्ले के दो पक्षों के मध्य हनुमान जयंती के जुलूस व भंडारे के आयोजन के दौरान जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष ने हनुमान जयंती जुलूस और दूसरे पक्ष ने हनुमान जयंती भंडारे का आयोजन किया गया था। मारपीट विवाद में दोनों पक्षों को चोटें आई। दोनों पक्षों की ओर से थाना आजाद चौक में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान की। कुल 20 आरोपी गिरफ्तार किया गया। रामकुंड में आयोजन के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद व पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आई। मौके में तैनात पुलिस बल ने तत्काल विवाद को शांत कराया। घायलों का मुलाहिजा कराया कराकर प्रकरण में दोनों पक्षों के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अपराध कार्य कर तुरंत आरोपियों की पहचान की गई। 20 आरोपियों को हिरासत में लेकर अन्य से पूछताछ जारी है।
एक पक्ष से प्रार्थी जितेंद्र सोनकर हैं। शिकायत पर वीरेंद्र ध्रुव, शिवचरण निषाद, संजू साहू, संदीप ध्रुव, दीपक नेताम व अन्य 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष से
प्रार्थी – शिवचरण निषाद है। अंकित सोनकर, कुशल यादव,नानू धीवार, दिलेश्वर यादव, संजु यादव, आकाश सोनकर व 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button