देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

फ्रांस में छात्रों का उग्र उपद्रव: 735 से अधिक स्कूल ठप्प, 2000 से अधिक गिरफ्तारियों से हाहाकार!

फ्रांस में लगातार तीसरे दिन हिंसक प्रदर्शन और दंगों ने विकराल रूप ले लिया है। फ्रांसीसी स्कूली छात्रों (Lycée protests) के इस उग्र आंदोलन में पूरे देश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त होकर रह गई है। अब तक 735 से अधिक हाई स्कूलों में ताले लटक चुके हैं, जबकि सड़कों पर हुई हिंसक झड़पों में सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच फ्रांसीसी शहरों की सड़कों पर गुरिल्ला युद्ध जैसा माहौल है। फ्रांसीसी सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए अब तक 2,000 से अधिक उपद्रवियों और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। गाड़ियों में आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पुलिस पर पथराव की घटनाओं ने पेरिस से लेकर मार्सिले तक हड़कंप मचा रखा है।

यूरोप का स्वयंभू नेता बनने का सपना देखने वाला फ्रांस आज अपनी ही घरेलू नीतियों और असंतोष के कारण आंतरिक आग में जल रहा है। सरकार की प्रशासनिक नाकामी ने पूरे देश को बंधक बना दिया है।

फ्रांस के ये हालात दिखाते हैं कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति और नीतियां सही न हों, तो कोई भी विकसित देश मिनटों में अराजकता की चपेट में आ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button