देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

गुरुग्राम हिट-एंड-रन: ‘भीड़ के डर से भागा या रसूख की ऐंठ?’ आरोपी का घिनौना बयान, सड़क पर खौफनाक वारदात

सड़क पर कानून और इंसानियत की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाला गुरुग्राम का वह रसूखदार आरोपी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँच गया, लेकिन उसके वकील की दलील ने पूरे देश के खून को खौला दिया है! गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को अपनी थार जैसी बेकाबू गाड़ी से रौंदने वाले आरोपी कल्याण बैसला को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन कोर्ट में उसकी सफाई सुनकर किसी का भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाएगा।

आरोपी के वकील का कहना है कि वह हादसे के बाद पीड़ित की मदद करने के बजाय इसलिए भाग निकला क्योंकि उसे भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाले जाने (मॉब लिंचिंग) का डर था! दूसरी तरफ पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया और जानबूझकर टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने अब मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराएं तो जोड़ दी हैं, लेकिन सवाल वही का वही खड़ा है—क्या पैसों और रसूख की गर्मी में चूर यह अमीरजादा कानून को यूं ही अपनी जेब में रखेगा? जनता का गुस्सा सोशल मीडिया पर इस कदर फूट रहा है कि ट्रेंडिंग लिस्ट में यह केस लगातार नंबर-1 पर बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button