देशबड़ी खबरें

इलाहाबाद : इलाहाबाद में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढोत्तरी

इलाहाबाद : मध्य प्रदेश में बरसात के चलते केन नदी का पानी चंबल के नदी से यमुना में आने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान गुरूवार को गंगा और यमुना के जल में 21 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिह ने बताया कि मध्य प्रदेश की केन नदी के साथ ही पहाड़ी और अन्य दूसरी छोटी नदियों के पानी में बढोत्तरी होने के कारण यमुना के जलस्तर में वृद्धी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि यमुना के पानी में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती है।

गंगा और यमुना के जल में 21 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में सात 21 जबकि यमुना में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि गुरूवार की सुबह आठ बजे फाफामऊ का जलस्तर 79.33 तथा छतनाग 76.51 एवं नैनी (यमुना) का जलस्तर 77.00 मीटर दर्ज किया गया है जबकि बुधवार को फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 79.30, छतनाग 76.30 और यमुना (नैनी) में 76.80 मीटर दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि चार घंटे के अंतराल दोपहर 12 बजे से गंगा और यमुना के जलस्तर में आठ-आठ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.59 और नैनी 77.08 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा खतरे के निशान 84.73 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नदियों के किनारे बनाई गयी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी सतर्कता बनाये रखने के लिए निर्देश दिये गये है।
https://www.youtube.com/watch?v=yAeIVCbluTo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button