छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कांग्रेस की चुनावी घोषणा पूरा नहीं हुआ तो सीपीआई करेगी आंदोलन

दंतेवाड़ा, जिले की सीपीआई ने सरकार को घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि घोषणा पूरा नही हुआ तो सीपीआई आंदोलन करेगी।

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे, जिसे अब वह पूरा नहीं कर पा रही है।
सीपीआई के जिला सचिव भीमसेन मंडावी ने आज जारी वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस की सरकार चुनाव में किये गए घोषणा पूरा नही कर पा रही है, सरकार अपने घोषणा को पूरा नहीं करती है तो सीपीआई जिले में आंदोलन करेगी।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने सहित शराब बंदी, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, बस्तर में पेशा कानून का कड़ाई से पालन करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button