देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

भारत की कूटनीतिक जीत: अमेरिका को झुकना पड़ा, अब ईरानी तेल पर हिंदुस्तान का कब्जा!

दुनिया के सामने यह साबित हो गया है कि आज का भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए किसी भी महाशक्ति के दबाव में नहीं आने वाला है। अमेरिका ने आखिरकार घुटने टेकते हुए ईरान पर लगे कड़े प्रतिबंधों में 60 दिनों की बड़ी छूट (Waiver) दे दी है। यह भारत की उस अडिग विदेश नीति की जीत है, जिसमें हमने साफ कर दिया था कि हमारी अर्थव्यवस्था के लिए सस्ता तेल जरूरी है।

इस ऐतिहासिक छूट के बाद, 2019 से रुका हुआ ईरानी तेल का प्रवाह फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत की ओर आने वाले जहाजों की आवाजाही तेज हो गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने यह लाइसेंस 21 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया है, जिससे भारतीय रिफाइनरियों को न केवल सस्ता कच्चा तेल मिलेगा, बल्कि लंबी क्रेडिट अवधि (60-90 दिन) का भी फायदा होगा। यह वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के बढ़ते कद और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता का प्रमाण है कि अमेरिका जैसा देश भी भारत के हितों को नजरअंदाज नहीं कर सका।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button