मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

अधिकारियों/कर्मचारियों को शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लगवाना अनिवार्य

वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उपरोक्त के क्रम में वैक्सीनेशन का कार्य भी निरन्तर जारी है। वैक्सीनेशन की शत प्रतिशत प्रगति हेतु जिले के हर एक कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी/ कर्मचारी को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है।

कलेक्टर डॉ सतीष कुमार एस ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखो पत्र जारी कर कहा कि  कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु अपने-अपने कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी/ कर्मचारी तथा उनके परिवारजन को भी वैक्सीनेट होना है। साथ ही प्रत्येक अधिकारी/ कर्मचारी से स्वघोषणा प्रमाण पत्र भी लिया जाये कि वह एवं उसका परिवार वैक्सीनेट हो चुका है। उपरोक्तानुसार निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button