छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जगदलपुर : पांच नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़े

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ की कोंडागांव एवं सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो दर्जन भर संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जगरगुंडा थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम बंजेपल्ली के निकट जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर 3 नक्सलियों सोढ़ी गंगा डीएकेएमएस सदस्य एवं स्थायी वारंटी, सोढ़ी हिड़मा मिलिशया सदस्य व स्थायी वारंटी एवं कवासी भीमा को दबोच लिया गया।

पुलिस ने दबिश देकर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,

इधर कोंडागांव जिला पुलिस ने अदनार के दो ग्रामीणाों की हत्या करने और इलाके में भय का वातावरण बनाने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना बयानार से जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो नक्सली इसी इलाके में देखेे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने आदनार में घेराबंदी कर लैखन कोर्राम और भुरसू सलाम को दबोच लिया।

भय का वातावरण बनाने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि ग्रामीणों में अपनी दहशत फैलाने के लिए उन्होंने गांव के रैजू कार्राम और सुदु कोर्राम की हत्या कर दी थी। इसके अलावा गांव के अन्य पांच लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया था।
गिरफ्तार सभी नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सडक़ काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
सुधीर जैन

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button