Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

शाहिद कपूर से रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी सिल्वर स्क्रीन पर शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर तेलुगु की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के रीमेक में काम करने जा रहे हैं।

चर्चा थी कि फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट तारा सुतारिया का चयन किया जा रहा है लेकिन बात नही बन सकी। कहा जा रहा है कि अर्जुन रेड्डी के निर्माताओं ने तारा को रिप्लेस करने के लिए नई हीरोइन की तलाश कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें – बिजली बिल की लाइन में घंटों खड़ा हुआ हूं: शाहिद कपूर

चर्चा है कि लस्ट स्टोरीज फेम कियारा आडवाणी को शाहिद के अपोजिट कास्ट किया जा सकता है। यदि सब कुछ सही रहा तो कियारा अर्जुन रेड्डी के रीमेक में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अर्जुन रेड्डी के रिमेक को संदीप वंगा निर्देशित करेंगे। अर्जुन रेड्डी को भी संदीप वंगा ने हीं निर्देशित किया था।

2 ) रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी कृति खरबंदा

ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा अब रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी। लेकिन यह किसी फिल्म के लिए न हो कर एक ऐड फिल्म के लिए होगा। खबर है कि कृति और रणवीर सिंह जल्द ही एक पेंट बनाने वाली कंपनी के कमर्शल में नजऱ आएंगे। अभी हाल ही में इन दोनों ने मुंबई के एक स्टूडियो में इसकी शूटिंग पूरी की है।

ये खबर भी पढ़ें – रणवीर सिंह के एक्टिंग की फैन हैं करीना कपूर

इस बारे में कृति कहती हैं, यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि मुझे इतने प्रतिष्ठित ब्रैंड जो दशकों से अपने क्षेत्र में लीडर है उसका हिस्सा बनने का मौका मिला। रणवीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना मेरे लिए बहुत ही बेहतरीन अनुभव रहा और इस ऐड की शूटिंग के दौरान हमने काफी इंजॉय किया।

ये खबर भी पढें – तख्त में विकी कौशल की मदद करेंगे रणवीर सिंह

अभी हाल ही में कृति की फिल्म यमला पगला दीवाना : फिर से रिलीज़ हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके पहले कृति को शादी में ज़रूर आना और गेस्ट इन लंदन में देखा गया था। बात अगर अभी की करें तो कृति फिलहाल साजिद नाडियाडवाला की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में काम कर रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=uGauhU2uuf4