Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

ज्ञान-विज्ञान: कार के टायर में हवा भरने वाला विद्युत पंप चलते-चलते बीच में रुकता क्यों है ?

ज्ञान-विज्ञान

रायपुर: (ज्ञान-विज्ञान) आपने अक्सर कार के टायरों में हवा भरते कंप्रसर को देखा होगा, पर आपने कभी गौर किया है कि ये पंप चलते चलते बंद क्यों हो जाता है, फिर चलने क्यों लगता है. नहीं किया तो ज्ञान के भंडार(ज्ञान-विज्ञान) में हम आपको यही बता रहे हैं.

दरअसल कार के टायर में हवा भरने वाला विद्युत से चलने वाला उपकरण कंप्रेसर कहलाता है। यह चलते-चलते बीच में इसलिए रुकता है क्योंकि इसकी सेटिंग हाई (High) और लो (Low) – इन दो लिमिट पर की हुई होती है।

लिहाजा हवा भरते समय जब हवा वाले टैंक का दबाव हाई लिमिट पर पहुंच जाता है तो कंप्रेसर बंद हो जाता है और फिर टायर में हवा भरने के कारण जब टैंक का दबाव कम होते होते लो लिमिट पर पहुंचता है तो कंप्रेसर पुनः चालू हो जाता है

यह ठीक घरेलू फ्रिज के जैसा है जिस का कंप्रेसर चलते चलते बीच में रुक जाता है जब अंदर फ्रिज का तापमान ठंडा हो कर सेट लिमिट पर पहुंच जाता है और कुछ देर बाद फ्रिज का तापमान बढ़ने पर पुनः चालू हो जाता है। घर के ए सी में भी इसी तरह का टेंपरेचर लिमिट होता है जोकि कंप्रेसर का चलना और बंद होना नियंत्रित करता है।

 

आपको यह जानकारी कैसी लगी आप नीचे कमेंट कर अपने विचार जरूर बताएं, जिससे हम आपको इस तरह की और जानकारियां लेकर आते रहें.

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

Advertisement Carousel